सीएम भजनलाल नीत राजस्थान सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में किन प्रस्तावों को दी मंज़ूरी?

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में आरएएस की मुख्य परीक्षा की तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया है। वहीं, मीसा बंदियों की पेंशन की बहाली और विभागों की 100 दिन की कार्य योजना को भी मंज़ूरी दी गई। पिछली सरकार के आखिरी 6-महीनों के निर्णयों के रिव्यू के लिए एक समिति बनाई जाएगी।

Load More