सीएम ममता के मुख्य सलाहकार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में 3 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंदोपाध्याय को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक डॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बंदोपाध्याय की पत्नी सोनाली चक्रवर्ती को पत्र लिखकर यह धमकी दी गई थी। बकौल पुलिस, डॉक्टर ने अपने ड्राइवर के ज़रिए टाइपिस्ट को पत्र की विषयवस्तु भेजी थी।