सीएम ममता ने की पीएम मोदी के लिए खाना बनाने की पेशकश, बीजेपी ने बताया 'ट्रैप'
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के नवरात्रि में मछली खाने को लेकर विवाद के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खाना बनाने की पेशकश की है। ममता ने कहा, "क्या मोदीजी मेरे हाथ का बना खाना खाएंगे?...मैं वही पकाऊंगी जो उन्हें पसंद है।" बीजेपी नेता शंकूदेब पांडा ने इसे एक 'ट्रैप' बताया है।