सीएम मान की चेतावनी के बाद पंजाब में सामूहिक अवकाश पर गए पीसीएस अधिकारी काम पर लौटे

सहकर्मी की गिरफ्तारी के चलते सामूहिक छुट्टी पर गए पंजाब लोक सेवा के अधिकारी काम पर लौट आए हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि ड्यूटी पर न लौटने पर उन्हें निलंबित किया जा सकता है। इसके बाद मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणुप्रसाद से बातचीत के बाद अधिकारी काम पर लौट गए।

Load More