सीएम मान के साथ फेसबुक पर तस्वीर शेयर करने के बाद गुजरात बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता निलंबित
गुजरात बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर अपने पूर्व प्रवक्ता किशन सिंह सोलंकी को पार्टी से निलंबित कर दिया है। सोलंकी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अपनी 'सेल्फी' फेसबुक पर शेयर की थी जिसके कुछ घंटे बाद बीजेपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। सोलंकी ने मान को जन्मदिन पर बधाई देने के लिए धन्यवाद किया था।