सीएम योगी ने लोकसभा चुनाव के बाद बुलाई मंत्रियों की पहली बैठक, नहीं पहुंचे दोनों डिप्टी सीएम
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों की पहली बैठक शनिवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में बुलाई। बैठक में राज्य के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य नहीं पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों डिप्टी सीएम फिलहाल दिल्ली में हैं और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शपथ के बाद लखनऊ लौटेंगे।