सीएम शिंदे के गुट में शामिल हुए महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना के 67 में से 66 पार्षद
महाराष्ट्र में बीजेपी व शिवसेना के बागी गुट (मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गुट) की सरकार बनने के बाद ठाणे महानगरपालिका में शिवसेना के 67 में से 66 पार्षद शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। शिंदे ने 30 जून को बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली थी और उन्होंने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में 164 वोट हासिल कर बहुमत साबित किया था।