सीएम शिवराज को दी गई 'ठंडी चाय' पर अफसर को जारी 'कारण बताओ नोटिस' हुआ निरस्त
मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 'ठंडी चाय' दिए जाने पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को
जारी किया गया 'कारण बताओ नोटिस' आलोचना होने के बाद निरस्त कर दिया गया है। अधिकारी को भेजे गए नोटिस में लिखा था, "मुख्यमंत्री जी को दी गई चाय ठंडी थी और उसका स्तर भी ठीक नहीं था।"