सीएम स्टालिन ने बेहोश शख्स को कंधे पर ले जाने वाली महिला पुलिसकर्मी को किया सम्मानित

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने इंस्पेक्टर राजेश्वरी को सम्मानित किया है जिन्होंने गुरुवार को कब्रिस्तान में बेहोश मिले एक 28-वर्षीय शख्स को अपने कंधे पर उठाकर ऑटो में बिठाया था और अस्पताल भेजा था। इससे पहले, महिला पुलिसकर्मी ने बताया था कि वह अस्पताल जाकर शख्स की मां से मिलीं और उन्हें चिंता नहीं करने का आश्वासन दिया।

Load More