सीएसके की कप्तानी छोड़ना एम.एस. धोनी की बड़ी गलती थी: मोहम्मद कैफ
पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ मोहम्मद कैफ ने एम.एस. धोनी द्वारा सीएसके की कप्तानी छोड़ने के फैसले को बड़ी गलती बताया है। उन्होंने कहा, "अगर धोनी प्लेइंग इलेवन में हैं तो फिर वह ही कप्तान हैं...जडेजा कप्तानी के लिए तैयार नहीं दिखे।" गौरतलब है, आईपीएल 2022 में 8-मैच में 6 हार के बाद जडेजा ने धोनी को कप्तानी वापस सौंप दी थी।