सीएसके की टीम में कोई तमिल खिलाड़ी नहीं है, लगाएं बैन: तमिलनाडु के विधायक वेंकटेश्वरन
पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) पार्टी के विधायक एस.पी. वेंकटेश्वरन ने तमिलनाडु सरकार से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर बैन लगाने का अनुरोध करते हुए आरोप लगाया है कि इस आईपीएल टीम में कोई स्थानीय खिलाड़ी नहीं है। उन्होंने कहा, "कई लोगों ने मुझसे कहा है कि...टीम के नाम में चेन्नई होने के बावजूद वह...प्रतिभाशाली स्थानीय खिलाड़ियों को मौका नहीं देती।"