सीएसके के कप्तान ऋतुराज बने आईपीएल में सबसे तेज़ 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़
सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल में सबसे तेज़ 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 57 पारियों में 2,000 रन बनाए हैं जबकि केएल राहुल ने 60 पारियों और सचिन तेंदुलकर ने 63 पारियों में आईपीएल में 2,000 रन बनाए थे। क्रिस गेल ने आईपीएल में सबसे तेज़ (48 पारियों में) 2,000 रन पूरे किए थे।