सीएसके के खिलाफ आरसीबी के कप्तान डुप्लेसी को रन आउट दिए जाने को लेकर हुआ विवाद
सीएसके के खिलाफ आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी को रन आउट दिए जाने को लेकर विवाद हो गया है। मिचल सेंटनर की उंगली लगने के बाद गेंद नॉन-स्ट्राइकर एंड पर विकेट पर जाकर लगी थी। थर्ड अंपायर ने माना कि डुप्लेसी का बैट हवा में है और आउट करार दिया। डुप्लेसी निराश दिखे और उनके मुताबिक, बैट ज़मीन पर था।