सीएसके के खिलाफ मैच में स्लो ओवर-रेट के लिए संजू सैमसन पर लगा ₹12 लाख का जुर्माना

आईपीएल-2023 में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ स्लो ओवर-रेट के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर जुर्माना लगाया गया है। इस सीज़न ओवर-रेट से संबंधित राजस्थान रॉयल्स का पहला मामला होने के कारण सैमसन पर ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी पर भी जुर्माना लगाया गया था।

Load More