सीएसके के तुषार देशपांडे ने नाभा गद्दामवार से की सगाई, शेयर कीं तस्वीरें
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए आईपीएल 2023 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ तुषार देशपांडे ने नाभा गद्दामवार से सगाई कर ली है। तुषार ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर बताया है कि नाभा स्कूल में पढ़ाई के दौरान उनकी क्रश रही हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने लिखा, "बधाई भाऊ...क्लब में आपका स्वागत है।"