सीएसके के बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ की होने वालीं पत्नी उत्कर्षा पवार कौन हैं?
रिपोर्ट्स हैं कि सीएसके के बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ जून के पहले सप्ताह में अपनी मंगेतर उत्कर्षा अमर पवार से शादी करेंगे। 1998 में पुणे में जन्मीं उत्कर्षा भी एक क्रिकेटर (पेसर) हैं और उन्होंने आखिरी बार 2021 में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन ऐंड फिटनेस साइंसेज़ (पुणे) में पढ़ाई भी कर रही हैं।