सीएसके के लिए 200 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज़ बने एम.एस. धोनी
सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी शुक्रवार को अपनी फ्रैंचाइज़ी के लिए 200 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए। धोनी ने आईपीएल 2023 के उद्घाटन मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एकमात्र छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही वह किसी एक आईपीएल टीम की ओर से कम-से-कम 200 छक्के लगाने वाले 5वें बल्लेबाज़ भी बन गए हैं।