सीएसके को हराकर आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स इस जीत के साथ ही आईपीएल 2022 की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ में पहुंच गई। राजस्थान रॉयल्स अब 24 मई (मंगलवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में क्वॉलिफायर 1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खेलेगी।