सीएसके को हराकर आईपीएल 2023 की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल-2023 में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 3-रन से हरा दिया। 176-रन के लक्ष्य के जवाब में सीएसके निर्धारित 20 ओवरों में 172/6 का स्कोर ही बना सकी। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स के 6 अंक हो गए हैं और वह बेहतर नेट रन-रेट के आधार पर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।