सीएसके द्वारा आईपीएल 2022 की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के बाद कैसी है अंकतालिका?
सीएसके रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2022 की सबसे बड़ी जीत (रनों के लिहाज़ से) दर्ज करने के बाद अंकतालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गई है। एलएसजी, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स व आरसीबी टॉप-4 में हैं और उनके बाद दिल्ली कैपिटल्स, एसआरएच और पंजाब किंग्स हैं। मुंबई इंडियंस अंकतालिका में अंतिम जबकि केकेआर 9वें स्थान पर है।