सीएसके ने आईपीएल 2023 में अपना सबसे कम टोटल डिफेंड किया
आईपीएल 2023 में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2023 में अपना सबसे कम टोटल (167/8) डिफेंड करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 27 रन से हरा दिया। वहीं, सीएसके ने चेन्नई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगातार 7वां मैच जीता। इस जीत के बाद सीएसके के 12 मैचों में 15 अंक हो गए हैं।