सीएसके ने आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले किन खिलाड़ियों को किया रिलीज़?

डिफेंडिंग आईपीएल चैंपियन सीएसके ने आईपीएल-2024 की नीलामी से पहले 8 खिलाड़ियों को रिलीज़ कर दिया है। सीएसके द्वारा रिलीज़ किए गए भारतीय खिलाड़ियों में अंबाती रायडू, भगत वर्मा, सुभ्रांशु सेनापति और आकाश सिंह जबकि विदेशी खिलाड़ियों में बेन स्टोक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, सिसांडा मगाला और काइल जेमीसन शामिल हैं। रायडू ने 2023 सीज़न के बाद संन्यास का एलान किया था।

Load More