सीएसके ने आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को हराया, धोनी ने आखिरी 4 गेंदों पर बनाए 16 रन
सीएसके ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराकर आईपीएल 2022 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। एम.एस. धोनी ने आखिरी ओवर की अंतिम 4 गेंद पर 16 रन बनाए जिसकी बदौलत सीएसके ने मैच की आखिरी गेंद पर 156 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस सीज़न मुंबई इंडियंस अब अपने शुरुआती 7 मैच हार चुकी है।