सीएसके ने की आईपीएल सीज़न में पहले 11 मैचों में सबसे ज़्यादा बार टॉस हारने की बराबरी
सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ रविवार को धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में पीबीकेएस के खिलाफ टॉस हार गए और आईपीएल 2024 में 11 मैचों में यह 10वीं बार है जब सीएसके को टॉस में हार मिली है। इसके साथ ही सीएसके ने एक आईपीएल सीज़न में पहले 11 मैचों में सबसे ज़्यादा बार टॉस हारने की बराबरी कर ली है।