सीएसके ने घर पर एसआरएच के खिलाफ अपनी 100% जीत का रिकॉर्ड रखा बरकरार
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने रविवार को चेन्नई में सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) को 78-रन से हरा दिया। इसके साथ ही सीएसके ने घर पर एसआरएच के खिलाफ अपनी 100% जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा है। मैच में सीएसके ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के 98(54) रनों की बदौलत 212/3 का स्कोर बनाया था और एसआरएच को 134-रन पर ऑल-आउट कर दिया।