सीएसके व मुंबई इंडियंस के बीच मैच से पहले ब्रावो ने छुए पोलार्ड के पैर, वीडियो वायरल
सीएसके व मुंबई इंडियंस के बीच गुरुवार को मैच से पहले सीएसके के ऑल-राउंडर ड्वेन ब्रावो द्वारा मुंबई इंडियंस के ऑल-राउंडर कायरन पोलार्ड के पैर छूने का वीडियो वायरल हो गया है। पोलार्ड ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। आईपीएल 2022 की अंकतालिका में मुंबई इंडियंस अंतिम स्थान जबकि सीएसके 9वें स्थान पर है।