सीजेआई एन.वी. रमणा ने वकीलों को अदालत कक्ष में मास्क पहनने की दी सलाह
देश के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा ने गुरुवार को वकीलों को अदालत कक्ष में मास्क पहनने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "कृपया मास्क पहनें...हमारे कई कर्मचारी...साथी...कोरोना वायरस...की चपेट में आ रहे हैं। न्यायाधीश भी संक्रमित हो रहे हैं।" मुफ्त में सुविधाएं देने के मुद्दे पर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने ये बातें कही।