सीजेआई को 262 हस्तियों ने लिखा पत्र; कहा- उदयनिधि के बयान पर लें स्वतः संज्ञान
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ को 262 हस्तियों ने पत्र लिखकर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म विरोधी टिप्पणी पर स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है, "यह नफरत भरा भाषण भारत की एक बड़ी आबादी के खिलाफ और संविधान के मूल सिद्धांत पर प्रहार है।"