सीजेआई चंद्रचूड़ और कानून मंत्री रिजिजू ने एक-दूसरे के जवान दिखने पर किया मज़ाक
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ और केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू द्वारा एक कार्यक्रम में एक-दूसरे के जवान दिखने को लेकर मज़ाक करने का वीडियो रिजिजू ने ट्वीट किया है। सीजेआई ने कहा, "कानून मंत्री सच में जवान हैं...मैं सिर्फ कहने को जवान हूं।" रिजिजू ने कहा, "सबसे बड़ी खुशी की बात है कि...सीजेआई भी जवान दिखते हैं।"