सीजेआई चंद्रचूड़ ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो की टीम को दी बधाई
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो की टीम को बधाई देते हुए कहा है, "भारतीय नागरिक के तौर पर गर्व की बात है कि मैं चंद्रयान-3 की लैंडिंग का साक्षी बना।" उन्होंने कहा, "यह उपलब्धि इसलिए अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करने वाला भारत पहला देश है।"