सीजेआई चंद्रचूड़ ने भारत में वकील के तौर पर अपनी पहली फीस का किया खुलासा, कहा- लिए थे ₹60
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने विभिन्न राज्यों में बार काउंसिल में एनरोलमेंट के लिए 'अधिक फीस' लिए जाने के मामले की सुनवाई के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने भारत में वकील के तौर पर अपने पहले केस के लिए ₹60 फीस ली थी। सीजेआई ने कहा कि ओडिशा के पिछड़े ज़िले का कोई वकील एनरोलमेंट के लिए ₹42,000 कैसे दे पाएगा।