सीतामढ़ी में बागमती नदी पर बना कोपल डैम नहीं झेल सका पानी का दबाव, मार्च में ही हुई थी मरम्मत
सीतामढ़ी (बिहार) में बागमती नदी पर बना कोपल डैम पानी का हल्का दबाव नहीं झेल पाया और टूट गया है। करीब ₹10 करोड़ की लागत से जल संसाधन विभाग द्वारा 5 साल पहले बनवाया गया यह डैम पिछले साल भी टूट गया था। इसके बाद डैम की मरम्मत पर मार्च 2023 में लगभग ₹1 करोड़ खर्च किए गए थे।