सीतारमण को पेट में माइनर इंफेक्शन हुआ था, एम्स से जल्दी हो सकती हैं डिस्चार्ज: खबर
एएनआई के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को रूटीन चेकअप और पेट में माइनर इंफेक्शन को लेकर दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था और उन्हें जल्दी दिल्ली के एम्स से डिस्चार्ज किया जा सकता है। 63-वर्षीय मंत्री को प्राइवेट वॉर्ड में भर्ती कराया गया था। हालांकि, सीतारमण को लेकर एम्स ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।