सीतारमण ने 1991 के आर्थिक सुधारों को 'अधपका' कहा था, गडकरी ने उन्हें 'पका' दिया: कांग्रेस
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 'तारीफ' करने पर कहा है, "गडकरी ने...मनमोहन के 1991 के...आर्थिक सुधारों की...भरपूर प्रशंसा की।" रमेश ने कहा, "वित्त मंत्री महोदया (निर्मला सीतारमण) ने कहा था कि...आर्थिक सुधार अधपके थे…कल मास्टरशेफ गडकरी ने उन्हें पका दिया…मुझे लगता है...अब वह इसे पचा पाएंगी।"