सीतारमण ने मुंबई में लोकल ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों से की बातचीत, तस्वीरें हुईं जारी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा की और अन्य यात्रियों से बातचीत की। सीतारमण के कार्यालय ने उनकी यात्रा की कुछ तस्वीरें 'X' पर शेयर कर बताया कि उन्होंने घाटकोपर से कल्याण तक यात्रा की थी। हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान यात्रियों से बातचीत की थी।