सीतारमण व गोयल की सीटों समेत 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को होगा चुनाव

चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव की घोषणा की है। इनमें केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल व मुख्तार अब्बास नकवी, कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम, कपिल सिब्बल और शिवसेना नेता संजय राउत की सीटें शामिल हैं। इन 57 सीटों के मौजूदा सांसदों का कार्यकाल जून-अगस्त के बीच खत्म होने जा रहा है।

Load More