सीधा आमिर से बात करें: आमिर खान की आलोचना करने को लेकर संदीप से किरण राव
फिल्ममेकर किरण राव ने फिल्ममेकर संदीप वांगा द्वारा अभिनेता आमिर खान और उनकी फिल्मों की आलोचना किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "अगर संदीप, आमिर से कुछ कहना चाहते हैं तो उन्हें सीधे उनसे...बात करनी चाहिए। आमिर या उनके काम के लिए मैं जवाबदेह नहीं हूं।" बकौल किरण, आमिर अपनी कुछ फिल्मों को लेकर माफी मांग चुके हैं।