सीनियर की फर्ज़ी आईडी के ज़रिए शख्स ने महिला मीडियाकर्मी से मुंबई में की ₹49,700 की ठगी

मुंबई में एक 24-वर्षीय महिला मीडियाकर्मी से एक अज्ञात शख्स ने ₹49,700 की साइबर ठगी की। एक अधिकारी के मुताबिक, महिला को पिछले हफ्ते उनके सीनियर के नाम से बनी फर्ज़ी ईमेल आईडी से मेल मिला जिसमें उनसे एक खाते में पैसे भेजने को कहा गया था। बकौल पुलिस, महिला ने खाते में पहले ₹25,000 फिर ₹24,700 ऑनलाइन ट्रांसफर किए।

Load More