सीनियर डॉक्टर ने फोटो खींची, हाथ पकड़कर साथ चलने को कहा: बिहार की महिला डॉक्टर
मुज़फ्फरपुर (बिहार) के एक सरकारी अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ के आरोप में सीनियर डॉक्टर मो. नुरुल कमाल को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने कहा, "इमरजेंसी वॉर्ड में ड्यूटी के वक्त डॉक्टर ने मेरी ज़बरन फोटो खींची व हाथ पकड़कर मरोड़ने के बाद जबरदस्ती अपने साथ चलने को कहा।" वहीं, कमाल ने आरोपों का खंडन किया है।