सीनियर्स व पूर्व छात्रों ने मुझे हॉस्टल से बाहर निकाल दिया था: जादवपुर यूनिवर्सिटी का छात्र
जादवपुर (पश्चिम बंगाल) यूनिवर्सिटी के पोस्ट ग्रैजुएशन के एक छात्र ने बताया कि 2019 में सर्दियों में एक बार सीनियर्स और पूर्व छात्रों के एक ग्रुप ने उसे हॉस्टल से बाहर निकाल दिया था। छात्र के मुताबिक, सीनियर्स उसे खाना और शराब लाने जैसे काम करने के लिए मजबूर करते थे और मना करने पर उसे मारते थे।