सीने में दर्द के बावजूद ड्राइवर ने गुजरात में 15 किमी तक चलाई बस, हार्ट अटैक से हुई मौत
गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) के 40-वर्षीय ड्राइवर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। ड्राइवर ने सीने में दर्द के बावजूद 15 किलोमीटर तक बस चलाई और डिपो पहुंचने के बाद अपनी सीट पर बेहोश होकर गिर गया। कंडक्टर ने बताया कि यात्रियों को असुविधा ना हो इसलिए ड्राइवर ने अपनी तकलीफ व परेशानी को नज़रअंदाज़ किया।