सीपीएल के इतिहास में पहली बार रेड कार्ड का हुआ इस्तेमाल, सुनील नरेन को छोड़ना पड़ा मैदान
सीपीएल के इतिहास में पहली बार ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को रेड कार्ड जारी किया गया। सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर-रेट बनाए रखने पर टीम को पेनल्टी मिली। ट्रिनबागो के कप्तान कायरन पोलार्ड ने सुनील नरेन को मैदान से बाहर भेजा क्योंकि आखिरी ओवर में केवल 10 खिलाड़ी मैदान में रखने की अनुमति थी।