सीपीजेपी की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में किन अल्पसंख्यक समुदायों की कितनी आबादी है?
सेंटर फॉर पीस ऐंड जस्टिस पाकिस्तान (सीपीजेपी) की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की कुल पंजीकृत आबादी (मार्च तक) 18.69 करोड़ में से हिंदू (22.10 लाख), ईसाई (18.73 लाख), अहमदिया (1.88 लाख) हैं। बकौल रिपोर्ट, पाकिस्तान में सिख (74,130), बहाई (14,537), पारसी (3,917), बौद्ध (1,787), यहूदी (628), जैन (6) हैं। पाकिस्तान में 11 अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी 2000 से कम है।