सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे तेजस्वी, ईडी के छापे के बाद बेहोश हो गई थीं उनकी पत्नी: खबर
'एएनआई' की रिपोर्ट के मुताबिक, आरजेडी नेता व लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण शनिवार को सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, तेजस्वी की गर्भवती पत्नी शुक्रवार को ईडी की छापेमारी के बाद बेहोश हो गई थीं। बकौल रिपोर्ट्स, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।