सीबीआई कोर्ट ने 26 साल पुराने दत्ता सामंत मर्डर केस में गैंगस्टर छोटा राजन को किया बरी
मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत ने शुक्रवार को 1997 में हुई लेबर यूनियन लीडर दत्ता सामंत की हत्या के मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि किसी भी सबूत से साबित नहीं होता कि हत्या के पीछे राजन का हाथ था। छोटा राजन को 2015 में इंडोनेशिया से गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया था।