सीबीआई कोर्ट ने लालू यादव के पासपोर्ट को नवीनीकरण के लिए रिलीज़ करने का दिया आदेश
एक विशेष सीबीआई कोर्ट ने मंगलवार को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पासपोर्ट को नवीनीकरण के लिए रिलीज़ करने का आदेश दिया। लालू ने कोर्ट से किडनी ट्रांसप्लांट के लिए विदेश जाने हेतु पासपोर्ट को नवीनीकरण के लिए रिलीज़ करने की मांग की थी। लालू के वकील के मुताबिक, नवीनीकरण के बाद पासपोर्ट को अदालत में जमा किया जाएगा।