सीबीआई ने 1984 के सिख विरोधी दंगा केस में आरोपी कांग्रेस नेता टाइटलर का वॉयस सैंपल लिया
सीबीआई ने 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के मामले में आरोपी कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर का मंगलवार को दिल्ली स्थित सीएफएसएल लैब में वॉयस सैंपल लिया। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को इस मामले में नए सबूत मिलने के बाद टाइटलर के वॉयस सैंपल की ज़रूरत पड़ी। हालांकि, टाइटलर ने कहा, "किसी अन्य केस के लिए सैंपल लिया गया।"