सीबीआई ने इलाहाबाद एचसी के पूर्व जस्टिस शुक्ला के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया

सीबीआई ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज एस.एन. शुक्ला और उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज किया है। जस्टिस शुक्ला पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में 2014 से 2019 के दौरान आय से ₹2.45 करोड़ अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। गौरतलब है, दिसंबर 2019 में भी जस्टिस शुक्ला के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज हुआ था।

Load More