सीबीआई ने एनएसई कर्मचारियों की फोन टैपिंग को लेकर पूर्व सीईओ चित्रा पर दर्ज किया केस
सीबीआई ने 2009-2017 के दौरान एनएसई के कर्मचारियों की कथित फोन टैपिंग को लेकर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे, एनएसई के पूर्व प्रमुख रवि नारायण और पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बकौल सीबीआई, 2001 में स्थापित पांडे की कंपनी आईसेक सिक्योरिटीज़ ने एनएसई प्रमुखों के आदेश पर कर्मचारियों की अवैध निगरानी की थी।