सीबीआई ने एनसीबी के पूर्व ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े व 3 अन्य के खिलाफ दर्ज किया केस
सीबीआई ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से संबंधित क्रूज़ ड्रग्स केस से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) के पूर्व ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और 3 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। बकौल रिपोर्ट्स, सीबीआई ने इस केस में दिल्ली, मुंबई, रांची (झारखंड) समेत 29 जगहों पर छापेमारी की है।